जबलपुर टीम को जेपीएल टेनिसबॉल क्रिकेट खिताब
इंदौर | खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जबलपुर नगर टीम ने इंदौर जीनियस सोशल ग्रुप टीम को 13 रन से हराकर जैन प्रीमियर लीग टेनिसबॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
नेहरू स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में जबलपुर नगर टीम ने 10 ओवर में 83 रन बनाए। जवाब में इंदौर जीनियस सोशल ग्रुप की टीम 70 रनों पर सिमट गई। विजेता टीम को नवीन गाजियाबाद, रिटायर्ड हाई कोर्ट जस्टिस जेके जैन, पद्मश्री सुशील दोषी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर हंसमुख गांधी, आरके जैन, राकेश विनायका आैर संदीप पहाड़िया सहित समाजजन उपस्थित थे।