पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टाइम टेबल ऐसा, LLB के एक पेपर में शून्य मिलना तय

टाइम टेबल ऐसा, LLB के एक पेपर में शून्य मिलना तय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर डीबी स्टार

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (डीएवीवी) के कर्ताधर्ताओं के कारनामों से एलएलबी के स्टूडेंट संकट में हैं। सालभर विलंब से शुरू हो रही एलएलबी की परीक्षा में यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों को एक विषय में फेल करने का नया टाइम टेबल बनाया है। एलएलबी की परीक्षा पहले 16 से 30 मई तक होना थी। परीक्षा के दो दिन पहले 14 मई को डीएवीवी ने संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया। परीक्षा दो दिन आगे खिसकाते हुए 18 मई से 1 जून कर दी।

इस कारण एलएलबी (कॉमर्स) के स्टूडेंट परेशान हैं, क्योंकि 1 जून को ही कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) का पेपर भी है। ऐसे में स्टूडेंट चाहकर भी एलएलबी की परीक्षा नहीं दे पाएंगे। यानी उन्हें एलएलबी में एक विषय में शून्य अंक मिलना तय है। एलएलबी परीक्षा वैसे ही काफी लेट हो चुकी है। स्टूडेंट अब एटी-कैटी में उलझेंगे। शेष पेज 2 पर

खबरें और भी हैं...