पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 38 जजों के पदोन्नति के साथ तबादले

38 जजों के पदोन्नति के साथ तबादले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर | मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने विभिन्न जिलों में पदस्थ 38 जजों को पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण किया है। इनमें जिला न्यायाधीश, सिविल जजों के साथ रजिस्ट्री के अधिकारी भी शामिल हैं। जिला न्यायाधीश सीधी प्रकाश चंद्र गुप्ता को जबलपुर हाईकोर्ट में प्रिंसिपल रजिस्ट्रार सतर्कता ही हैसियत से स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह सचिव विधि एवं विधायी कार्य विभाग नवीन सक्सेना को प्रिंसिपल रजिस्ट्रार ग्वालियर, जिला जज निरीक्षण इंदौर अनिल वर्मा को इंदौर में ही प्रिंसिपल रजिस्ट्रार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रीवा प्रेम नारायण सिंह को जबलपुर हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार सतर्कता, जिला न्यायाधीश छिंदवाड़ा लीलाधर बौरासी को जिला जज निरीक्षण इंदौर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। विमल प्रकाश शुक्ला को रायसेन से जिला जज गुना, प्रिंसिपल रजिस्ट्रार इंदौर तारकेश्वर सिंह को जिला जज मंदसौर, प्रभात कुमार मिश्रा को मंदसौर से जिला जज सीधी, रमेश कुमार सोनी को भोपाल से जिला जज श्योपुर, संजीव कुमार सरैया को शाजापुर से जिला जज रायसेन, मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बृजेन्द्र सिंह भदौरिया को जबलपुर से जिला जज छिंदवाड़ा में पदोन्नत किया गया है।

खबरें और भी हैं...