पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राऊ विधायक जीतू पटवारी को केंद्रीय जेल भेजा

राऊ विधायक जीतू पटवारी को केंद्रीय जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | भोपाल. राजधानी की एक विशेष अदालत ने 10 साल पुराने एक आपराधिक मामले में गिरफ्तारी वारंट निरस्त कराने पहुंचे कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को जेल भेज दिया है। पटवारी इस मामले में कई सालों से गैरहाजिर चल रहे थे। मंगलवार को विधायक और सांसदों के आपराधिक मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश सुरेश सिंह की अदालत में वे हाजिर हुए थे। अदालत के आदेश के बाद पटवारी और एक अन्य आरोपी नवीन रायकवार को देर शाम केंद्रीय जेल भेज दिया गया। शेष | पेज 8 पर



उल्लेखनीय है इसी साल 4 अप्रैल को अदालत ने आपराधिक मामले में अदालत में उपस्थित ना होने पर पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए थे।

क्या है मामला : मामला इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र का है । 11 दिसंबर 2007 को कंपेल चौराहा बस स्टैंड पर जीतू पटवारी पटवारी ने वाहन चेकिंग के दौरान आरक्षक कैलाश के साथ अभद्रता और मारपीट की थी और सरकारी कामकाज में बाधा डाली थी।

खबरें और भी हैं...