पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज सर्वार्थसिद्धि योग, हर तरह की खरीदारी होगी शुभ

आज सर्वार्थसिद्धि योग, हर तरह की खरीदारी होगी शुभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | अक्षय तृतीया पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग है। इस दिन सोना-चांदी, घर, जमीन, नए वाहन व अन्य सभी तरह की खरीदी शुभ और फलदायी है। सर्वार्थसिद्धि योग सभी कार्य को सिद्ध करने वाला है। वहीं, पंडितों के अनुसार इस दिन किया गया दान, स्नान, जप, हवन का फल भी अक्षय होता है।

मुहूर्त : सुबह से रात तक के

सुबह 6.04 से 7.40 बजे तक लाभ

सुबह 7.40 से 9.15 बजे तक अमृत

सुबह 10.51 से 12.26 तक शुभ

दोपहर 3.37 से 5.13 बजेेे तक चंचल

शाम 5.13 से 6.48 बजे तक लाभ

रात 8.13 से 9.37 बजे तक शुभ

रात 9.37 से 11.01 बजे तक अमृत

शादियां : एक महीने के मलमास के बाद अब शुरू हो जाएंगी शादियां

अक्षय तृतीया विवाह का भी अबूझ मुहूर्त है। एक महीने के मलमास के बाद अब विवाह शुरू होंगे। शहर में 15 से ज्यादा सामूहिक विवाह सम्मेलनों में 500 से ज्यादा जोड़ों की शादियां होंगी। अप्रैल में 4, मई में 2, जून में 7, जुलाई में 3 विवाह के मुहूर्त हैं। वहीं, बाणेश्वर कुंड में 111 बटुकों का उपनयन संस्कार होगा।

यात्रा : राजबाड़ा-बड़ा गणपति के बीच शाम को न जाएं, फंस सकते हैं जाम में

सर्व ब्राह्मण समाज शाम छह बजे बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक परंपरागत शोभायात्रा निकालेगा। डीएसपी ट्रैफिक आरपी चौबे ने बताया जब यात्रा शुरू होगी तो बड़ा गणपति से राजबाड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक को रोका जाएगा। बाद में जैसे-जैसे यात्रा बढ़ेगी, ट्रैफिक सुचारू किया जाएगा। पीक आॅवर्स में निकलने वाली यात्रा से लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए जाम से बचने के लिए अन्यत्र मार्गों का उपयोग कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...