पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमएस होटल : मजिस्ट्रियल जांच के 15 दिन और बढ़ाए

एमएस होटल : मजिस्ट्रियल जांच के 15 दिन और बढ़ाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमएस होटल हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के लिए 15 दिन और बढ़ा दिए हैं। इसके पीछे वजह अब तक नगर निगम, पीडब्ल्यूडी व अन्य विभागों द्वारा जांच अधिकारी को किसी भी बिंदु पर जानकारी नहीं देना बताई जा रही है। सरवटे बस स्टैंड के पास 31 मार्च को एमएस होटल गिर गई थी। इसमें 10 लोगों की जान चली गई थी। कलेक्टर ने 2 अप्रैल को जांच कमेटी बनाकर 15 दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा था। जांच शुरू होते ही अपर कलेक्टर ने सभी विभागों को पत्र लिखकर कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी, जो अभी तक उन्हें नहीं मिली है। अब एक बार फिर जांच अधिकारी व अपर कलेक्टर कैलाश ‌‌‌वानखेड़े ने सभी विभागों को दो दिन में सभी जानकारी भेजने के लिए पत्र लिखा है, जिससे की जांच में तेजी आ सके।

खबरें और भी हैं...