दिव्यांग पर नॉवेल लिख रहे युवक ने गीता से शादी करने का दिया प्रस्ताव
इंदौर | मूक-बधिर गीता से शादी के लिए लगातार प्रस्ताव आ रहे हैं। मंगलवार को गुजरात के एक सामान्य (मूक-बधिर नहीं) लड़के ने भी शादी की इच्छा जताई। नारायण त्रिवेदी नाम के 32 वर्षीय युवक ने बायोडाटा भेजा है। लड़के का कहना है कि दिव्यांग होने से किसी के जीने का अधिकार नहीं छिन जाता। पेशे से साहित्यकार और लेखक नारायण का खुद का पब्लिकेशन हाउस है। नारायण दिव्यांग लोगों पर नॉवेल भी लिख रहे हैं।