एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों के परिजन को भी मिलेगी खाने-पीने की सामग्री
देवी अहिल्या विमानतल पर यात्रियों को लेने या छोड़ने जाने वाले परिजन को भी खाने-पीने की सुविधा मिलेगी। ऐसे लोगों के लिए विमानतल प्रशासन टर्मिनल के बाहर भी फूड स्टॉल बना रहा है। इसे जल्द शुरू किया जाएगा। एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए टर्मिनल बिल्डिंग में कई ब्रांड्स के फूड आउटलेट्स हैं, लेकिन उन्हें लेने या छोड़ने आने वाले परिजन टर्मिनल बिल्डिंग में नहीं जा पाते हैं। इस कारण उन्हें पानी तक के लिए एयरपोर्ट के बाहर जाना पड़ता है। इस परेशानी को देखते हुए अब टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर भी फूड स्टॉल बनाए जा रहे हैं। यहां यात्रियों के साथ उनके परिजन भी खाने-पीने की चीजें ले सकेंगे। टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर ऐसे आउटलेट बनना शुरू हो गए हैं।