पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फेसबुक पर डाला वीडियो ‘ठेकेदार नहीं दे रहे पेमेंट, जीना नहीं चाहता’

फेसबुक पर डाला वीडियो ‘ठेकेदार नहीं दे रहे पेमेंट, जीना नहीं चाहता’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजय नगर में रहने वाले एक युवक ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया- ‘मैं जिंदगी से तंग आ चुका हूंं। काम करने के बाद भी ठेकेदारों ने 10 से 12 लाख रुपए रोक रखे हैं। आर्थिक हालत ठीक नहीं है। मैं तनाव में हूं। अब जीना नहीं चाहता।’ राजस्थान में इसे देखते ही उसके दोस्तों ने इसकी जानकारी उसके पिता को दी। उन्होंने बेटे के मकान मालिक से संपर्क किया। मकान मालिक ने पुलिस से। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक की काउंसलिंग की और उसे गलत कदम उठाने से बचा लिया। घटना सोमवार शाम की है। टीआई एसके दास के मुताबिक, गोपाल चौधरी नामक एक युवक ने वीडियो अपलोड किया था। पुलिस को मकान मालिक मूलचंद से सूचना मिली थी। एसआई नवीन श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे तब गोपाल गुमसुम बैठा हुआ था।

खबरें और भी हैं...