पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 16 वर्षीय बेटी का मुंह दबाकर सौतेला पिता कर रहा था छेड़छाड़

16 वर्षीय बेटी का मुंह दबाकर सौतेला पिता कर रहा था छेड़छाड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खारोल मोहल्ला, मूसाखेड़ी में सोमवार को एक युवती के साथ छेड़छाड़ हुई। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट भी की। आजाद नगर पुलिस के मुताबिक युवती की शिकायत पर आरोपी पिंटू और सुनील के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

इंदौर | शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक ही दिन में छेड़छाड़ के तीन मामले सामने आए हैं। वहीं पुलिस ने 1 जनवरी के मामले में अब जाकर केस दर्ज किया है।

1 : बेटी बोली- कई दिन से पिता कर रहा था हरकत

सुपर पैलेस कॉलोनी में सौतेला पिता 16 साल की बेटी के साथ हरकत कर रहा था। पुलिस ने छेड़छाड़ व पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे पकड़ लिया है। खजराना पुलिस के मुताबिक, बच्ची की मां ने केस दर्ज कराया है- सोमवार को मेरी 16 साल की बेटी घर में सो रही थी, तभी पति मुजीबुर रहमान ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची की नींद खुली तो उसने मुंह दबा दिया। इस दौरान मैं पहुंच गई। उसने मुझे भी धमकी देकर चुप रहने को कहा। नाबालिग ने बताया कि पिता उसके साथ काफी समय से एेसी हरकत कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 : युवती के विरोध करने पर मारपीट की, गाली दी

प्रोफेसर ने पीछा किया, जान से मारने की धमकी दी

केशव नगर में एक प्रोफेसर ने एक युवती का पीछा कर उसे जान से मारने की धमकी दी। एरोड्रम पुलिस ने अारोपी किरण कुमार साधव निवासी सुखलिया के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी लगातार युवती का पीछा कर रहा था। घटना 1 जनवरी की है। शिकायत सोमवार को हुई।

3 : हाथ पकड़ा, जान से मारने की धमकी दी

नरवल कांकड़ में एक युवक ने बुरी नीयत से नाबालिग का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपी ने नाबालिग के साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुकेश चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...