पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने के विरोध में उद्योगपति कल करेंगे घेराव

मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने के विरोध में उद्योगपति कल करेंगे घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उद्योगों का मेंटेनेंस शुल्क, ब्याज व पेनल्टी बढ़ाने के विरोध में एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मप्र (एआईएमपी) ने मंगलवार को मौनी बाबा आश्रम सांवेर रोड पर बैठक की। कहा गया है कि बड़े उद्योगों के लिए सरकार काम कर रही है। इसके विरोध में सभी ने 19 अप्रैल को जिला उद्योग केंद्र के यहां शांतिपूर्वक रैली निकालने और संयुक्त संचालक व महाप्रबंधक का घेराव करने पर सहमति दी। उद्योगपति सुबह 10 बजे पोलोग्राउंड स्थित ऑफिस में जमा होंगे। एसोसिएशन अध्यक्ष आलोक दवे ने बताया मध्य प्रदेश राज्य औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम 2015 में उल्लेखित संधारण शुल्क की दरें उद्योग संगठनों को विश्वास में लिए बिना बढ़ाने के बाद अब उसे मय ब्याज, पेनल्टी के वसूला जा रहा।

खबरें और भी हैं...