पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुष्कर्म पीड़िता के गर्भपात की अनुमति संबंधी याचिका पर हाईकोर्ट ने तीन डॉक्टरों की पैनल से मांगी रिपोर्ट

दुष्कर्म पीड़िता के गर्भपात की अनुमति संबंधी याचिका पर हाईकोर्ट ने तीन डॉक्टरों की पैनल से मांगी रिपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा | ग्राम मुंडलाराम की 11 साल 8 महीने की दुष्कर्म पीड़िता के गर्भपात की अनुमति संबंधी रिट-पिटिशन पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में इंदौर एमवाई हॉस्पिटल के दो सीनियर व एक जूनियर डॉक्टर की कमेटी बनाकर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। 21 अप्रैल को फिर सुनवाई होगी। इसके बाद न्यायालय का फैसला आ सकता है। पीड़िता के पिता ने रतलाम के एडवोकेट बृजेश शर्मा के मार्फत इंदौर हाईकोर्ट में रिट-पिटिशन लगाई है। इस पर मंगलवार को सुनवाई हुई। एडवोकेट बृजेश शर्मा ने बताया चूंकि पीड़िता की जान को खतरा है और यदि इतनी कम उम्र में बच्चा पैदा होता है तो वह उसे कैसे पालेगी। समाज में उसे कई कठिनाइयां झेलना पड़ सकती हैं। इसलिए हमने हाईकोर्ट से गर्भपात की अनुमति मांगी है।

खबरें और भी हैं...