संगीत प्रतियोगिता के आवेदन की अंतिम तारीख 8 जून
इंदौर | आकाशवाणी महानिदेशालय संगीत प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। वे आवेदक जिनकी आयु 30 जून-2018 को 16 से 24 वर्ष के मध्य हो, इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग दोनों के लिए अलग-अलग होती है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवेदन पत्र आकाषवाणी इंदौर से दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के मध्य कार्य दिवसों में प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है 8 जून 2018 है। यह प्रतियोगिता संगीत के क्षेत्र में युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने के लिए प्रतिवर्ष की जाती है। इस प्रतियोतिगता में शास्त्रीय संगीत (गायन और वादन), सुगम संगीत (गीत, भजन और ग़ज़ल), उपशास्त्रीय संगीत (ठुमरी, दादरा और टप्पा) वृंदगान और लोक संगीत विधाओं को शामिल किया गया है। शास्त्रीय वाद्य संगीत में सितार, गिटार, सरोद, बांसुरी, वायलिन, सहित कई वाद्यों को शामिल किया गया है। इसी तरह ताल वाद्यों में तबला, पखावज वादक भाग ले सकते हैं।