शहर के सिंगर का अनप्लग्ड सॉन्ग यूट्यूब पर आज होगा लॉन्च
शहर के प्रतिभासाली युवा म्यूज़िक एलबम बना रहे हैं और यूट्यूूब पर लॉन्च कर रहे हैं। इनके सॉन्ग्स को खासा सराहा भी जा रहा है। इसकी ताज़ा कड़ी में युवा गायक निखिल खंडेलवाल ने सानु एक पल चैन न आवे, जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा और छू कर मेरे मन को जैसे सुपरहिट सॉन्ग का अनप्ल्ग्ड रोमांटिक रीमिक्स बनाकर तैयार किया है। इसे बुधवार को यूट्यूब पर लॉन्च किया जाएगा। 30 वर्षीय निखिल का यह चौथा अनप्ल्ग्ड सांग है। इसमें शहर के ही कलाकार श्रुति मक्खर और अर्पित जैन भी नजर आएंगे। सिनेमैटोग्राफर सोनू गायकवाड़ और वीडियो डायरेक्टर-एडिटर के रूप में विकास लुंबा हैं। निखिल लिरिक्स लिखते भी हैं और उसे कंपोज भी करते हैं।