पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एग्ज़ाम पेपर सॉल्व करने की भी बनाएं प्लानिंग, एंग्ज़ायटी से बचाएगा ये तरीका

एग्ज़ाम पेपर सॉल्व करने की भी बनाएं प्लानिंग, एंग्ज़ायटी से बचाएगा ये तरीका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सन् 2016 में सिटी रैंक 2 हासिल करने वाले अक्षय नीमा बता रहे हैं सक्सेस पाने के अपने तरीके

सिटी रिपोर्टर | इंदौर

जेईई एडवांस्ड की तैयारी के लिए अब तीन ही दिन शेष है क्योंकि रविवार को एग्ज़ाम है। इन तीन दिनों का उपयोग आपको इस तरह करना चाहिए आपके तीन साल की मेहनत का नतीजा आप तीन घंटों में हासिल कर सकें। इसके अलावा इन दिनों में आपको वास्तवित परीक्षा का पेपर हल करने की स्ट्रेटेजी भी तैयार करना चाहिए। इससे आप परीक्षा वाले दिन बेवजह की हड़बड़ाहट से बच सकेंगे।

मैथ्स कॉर्डिनेट, ज्यॉमेट्री और ट्रिग्नोमेट्री के फॉर्मूलों पर विशेष ध्यान दें। इन फॉर्मूलों को डिराइव करने का समय आप बाकी सरल सवालों को हल करने में लगा सकते हैं क्योंकि अल्जेब्रा और कैलकुलस के सवाल ट्रिकी और लंबे होते है। उन्हे हल करने में समय लगेगा। यह बात सन् 2016 में सिटी रैंक 2 हासिल करने वाले अक्षय नीमा बता बताई। वे सक्सेस पाने के अपने तरीखे बता रहे हैं।

मॉडर्न फिजिक्स और ऑप्टिक्स के फॉर्मूले याद कर लें

फिजिक्स्र रोटेशन, कंडक्टर, थर्मो की अच्छी प्रैक्टिस रखें। ये टॉपिक काफी लॉजिकल सवाल बना सकते है। मॉडर्न फिजिक्स और ऑप्टिक्स के फॉर्मूले अगर अच्छे से याद हो तो इनके सवाल आसानी से हल किए जा सकते हैं। फिजिकल, केमिस्ट्री इसमें भी थर्मो और इलेक्ट्रो की प्रैक्टिस रखें क्योंकि इन पर अच्छे सवाल बन सकते है। आपका बेसिक कैलकुलेशन स्ट्रॉन्ग होगा उतनी सहूलियत इन्हें हल करने में होगी। इसमें बाकि टॉपिक्स भी सिमिलर डिफिकल्टी के होने के कारण आसान या कठिन बताना मुश्किल है, लेकिन सिली मिस्टेक होने के चांस ज्यादा होते है। अगर समय बचे तो एनसीईआरटी भी देख लें।

इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री इसमें साल्ट और ब्लॉक्स का विशेष ध्यान रखें, एनसीईआरटी से इनके डायरेक्ट सवाल मिल सकते है। डी ब्लॉक, मेटलर्जी, कॉर्डिनेशन और साल्ट के साथ में सवाल बन सकते हैं, क्योंकि इनमें बहुत समानता है। इन्हें वैसे ही याद करें तो जल्दी भी याद हो जाएगा। पी ब्लॉक और साल्ट की भी कुछ ऐसे ही हैं। केमिकल बॉन्डिंग को रटे नहीं, लॉजिकली सोचे। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री एनसीईआरटी पूरी अच्छे से पढ़ें। कई बार एक ही रिएक्शन दिखेगी तो याद भी हो जाएगी। जीओसी की अच्छी तैयारी करे क्योंकि इससे सीरीज वाले सवाल सीधे हल हो जाएंगे और आपको मैकेनिज्म वाले सवालों के लिए समय मिल जाएगा। अल्डोल कैनाइज्जरो के सारे केस पढ़ कर उन्हें बाकी रिएक्शंस से रिलेट करें, याद करने में आसानी होगी।

वास्तविक परीक्षा मानकर ही हल करें पेपर

सुबह हेल्दी नाश्ता करने के बाद केमेस्ट्री रिवाइज करें। ठीक 9 बजे आप पहला पेपर सॉल्व करना शुरू कर दें। इसे वास्तविक परीक्षा मानकर ही हल करें। पेपर कंप्यूटर पर ही दे ताकी आपको स्क्रीन को इतनी देर तक देखने की आदत बन जाए। 2 बजे अगला पेपर शुरू करें। पेपर देने के बाद सबसे ज़रूरी है पेपर का एनालिसिस। आपका हर वो सवाल जो गलत हुआ है उसकी थ्योरी पढ़ें। एनालिसिस के दौरान ये भी नोट करें कि कौन से टॉपिक्स आपके ज़्यादा वीक रहे। रात 8 बजे तक का समय एनालिसिस को दें। इसके बाद रिवीजन करे और जो टॉपिक्स नोट किए थे उन्हें पढ़े। कोशिश करे कि 12 के पहले सो जाए। यदि आपने अभी तक एग्ज़ाम पेपर सॉल्व करने की अपनी स्ट्रेटेजी तैयार नहीं की है तो आने वाले दो दिनों में मॉक टेस्ट देते वक्त कर लें।

खबरें और भी हैं...