वाइल्ड लाइफ एंड नेचर एग्ज़ीबिशन 19 से
दो दिनी वाइल्ड लाइफ एंड नेचर एग्ज़ीबिशन 19 मई से प्रीतमलाल दुआ आर्ट गैलरी में लगाई जाएगी। वाइल्ड लाइफ एंड नेचर कन्ज़र्वेंसी की इस प्रदर्शनी में 50 से ज्यादा फोटोग्राफ्स प्रदर्शित किए जाएंगे। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य संस्था के सदस्यों के लिए गए फोटोग्राफ्स प्रदर्शित कर उनकी प्रतिभा को मंच देना है। इस प्रदर्शनी में शामिल सभी फोटोग्राफ्स संस्था के सदस्यों के खींचे गए फोटोग्राफ्स हैं।
वन्य प्राणियों और सुंदर परिंदों की दुनिया
इन फोटोग्राफ्स में भारतीय उपमहाद्वीप में पाए जाने वाले विभिन्न वन्य प्राणी जैसे बाघ, तेंदुआ, इंडियन गैज़ेल, घड़ियाल, मॉनिटर लिज़र्ड, क्रेन, ओरिएंटल डार्टर, रेड बिलड़ ब्लू मैगपाई, ब्लू थ्रोट बारबेट, रुफुस सीबिआ, ब्लैक नैक स्टॉर्क, इंडियन रोलर, स्टेप ईगल, ग्रीन शैंक, इंडियन सिल्वर बिल, बार हेडेड गूस, ग्रे लेग गूस, सीगल, फ्लेमिंगो, कोर्मोरेंट जैसे परिंदों के फोटोग्राफ्स प्रदर्शित होंगी वहीं प्रकार की तितलियों के फोटोग्राफ्स भी देखे जा सकेंगे। इसमें कुछ सुंदर लैंडस्केप्स भी शामिल किए गए हैं। यह प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक देखी जा सकती है। प्रवेश पूर्ण तहा निशुल्क है।