चांदी में मांग रुपया कमजोर
चांदी में मांग रुपया कमजोर
इंदौर| विश्व बाजार में सोना एवं चांदी के भावों में पुन: गिरावट आ गई। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता जा रहा है, जिससे दोनों धातुओं की आयात पड़तल ऊंची बैठेगी। लोकल सराफा बाजार में चांदी में मांग बताई गई। चांदी में 175 रुपए एवं सोने में 35 रुपए की गिरावट रही। सोना ऊपर में 32300 रुपए नीचे में 32160 रुपए और चांदी ऊपर में 40600 रुपए नीचे में 40400 रुपए बिक गई। विश्व बाजार में सोना ऊपर में 1314.70 नीचे में 1308.80 डॉलर व चांदी ऊपर में 1657 नीचे में 1642 सेंट के सौदे हुए। सराफा बाजार में चांदी चौरसा 40475 सोना 10 ग्राम 32290 सिक्का 625 रुपए। विश्व बाजार में भारतीय समयानुसार शाम 7.05 बजे सोना (फरवरी) 1295.20 डॉलर चांदी (मार्च) 1626 सेंट।