पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोया तेल 748 रुपए में अच्छी मात्रा में कामकाज, पाम में मांग कम

सोया तेल 748 रुपए में अच्छी मात्रा में कामकाज, पाम में मांग कम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर और आसपास के प्लांटों के भाव ऊंचे होने से कड़ी गुजरात से सोया तेल के कामकाज अच्छी मात्रा में हो रहे थे। लोकल प्लांटों के पास बड़े खरीदार नहीं होने से अंतत: भाव घटाकर बेचवाली करना पड़ी। घटे भावों पर कामकाज की मात्रा भी अच्छी मात्रा में रही। अविएग्रो ने सोया तेल 748 रुपए में बेचने के बाद 750 रुपए के भाव कर दिए। धानुका ने 742 के बाद 745 रुपए में सोया तेल की बेचवाली की। प्रात: वायदे ठंडे चल रहे थे, दोपहर बाद भावों में तेजी आ गई।

प्लांटों के भाव

प्लांटों में सोया तेल विप्पी 751 केशव महाकाली 752 बजरंग 754 मंदसौर 746 इंदौर पाम 785 रुपए। कांडला पाम 726 से 728 सीपीओ 650 से 652 सोया डीगम 705 सोया रिफाइन 736 रुपए। सरसों की आवक 2.15 लाख बोरी की रही। राजस्थान में 1.10 लाख रुपए 10 हजार, उप्र 35 हजार, गुजरात 5 हजार, हरियाणा-पंजाब 30 हजार बोरी की आवक रही। इंदौर सींगदाना तेल 870 से 890 सोया रिफाइन 750 से 754 साॅल्वेंट 720 से 725 रुपए। तिलहन बाजार|मंडी में सरसों हलकी 3500 से 3600 मीडियम 3700 से 3850 निमाड़ी 4000 रायड़ा 3350 से 3450 सोयाबीन 3650 से 3675 करंज 2600 टोली 2500 रुपए। कपास्या खली| इंदौर, देवास, उज्जैन 990 (60 किलो) 1156 (70 किलो) खंडवा, बुरहानपुर 975 (60 किलो) 1137 (70 किलो) अकोला 1425 रुपए।

खबरें और भी हैं...