सिटी रिपोर्टर | अभिव्यक्ति में दो नई वर्कशॉप शुरू हो रही हैं। 21 से 26 मई तक चलने वाली छह दिनी रूबिक क्यूब वर्कशॉप में आठ वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे शामिल हो सकेंगे। इसमें रूबिक क्यूब की मिस्ट्री को सॉल्व करने के तरीके बताएंगे। इस वर्कशॉप के जरिये बच्चों को गंभीर समस्याओं को हल करना सिखाया जाएगा। इसके साथ ही हैंड और आई के बीच संतुलन करना भी बताया जाएगा। इसका समय शाम 4.30 से 5.30 बजे तक रहेगा।
दूसरी वर्कशॉप सॉफ्ट स्किल्स और पर्सनालिटी डेवलपमेंट की होगी। 22 से 31 मई तक चलने वाली इस वर्कशॉप में लीडर्स और टीम वर्क के बारे में, सामाजिक बर्ताव के नियम, इंटरपर्सनल रिलेशन और जीवन में कैसे संतुलन हासिल किया जा सकता है, इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। सुबह 10 से 11 बजे तक लगने वाली इस वर्कशॉप में 9 से 14 वर्ष तक के बच्चे शामिल हो सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए दैनिक भास्कर स्थित अभिव्यक्ति में संपर्क कर सकते हैं।
सिटी रिपोर्टर | इंदौर
दैनिक भास्कर की आर्टविंग अभिव्यक्ति में चल रहे समर कैम्प के तहत कई वर्कशॉप्स कंडक्ट की जा रही हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए आयोजित इन वर्कशॉप्स में एक्सपर्ट्स द्वारा डांस, म्यूज़िक, पेंटिंग, कुकिंग सहित कई विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।