पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अग्रवाल युनाइटेड फाइनल में पहुंचा

अग्रवाल युनाइटेड फाइनल में पहुंचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवाल युनाइटेड फाइनल में पहुंचा

इंदौर | अग्रवाल युनाइटेड शानदार प्रदर्शन करते हुए ने श्री अग्रसेन यंग क्लब मालवा मील को 5 विकेट से हराकर अग्रवाल समाज केेंद्रीय समिति द्वारा आयोजित अग्रवाल प्रीमियर लीग (एपीएल) टेनिसबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाई।

छावनी के शासकीय विद्यालय मैदान पर खेली जा रही इस स्पर्धा के पहले सेमीफाइनल में अग्रसेन यंग क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 82 रनों का स्कोर खड़ा किया। पुनीत अग्रवाल ने 30 रनों की पारी खेली। रोहित अग्रवाल ने 18 रन बनाए। अर्पित अग्रवाल आैर प्रियांश अग्रवाल ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में अग्रवाल युनाइटेड ने अंशुल अग्रवाल के नाबाद 48 और पीयूष अग्रवाल के 30 रनों की बदौलत 6 ओवर में ही 2 विकेट पर 83 रन बनाते हुए मैच अपने नाम किया। अर्पित मैन ऑफ द मैच रहे।

खबरें और भी हैं...