इंदौर | राहुल बाथम (4 विकेट, 42 रन) के दोहरे प्रदर्शन की बदौलत निर्मल कंस्ट्रक्शन ने सीसीआई को 3 विकेट से पराजित कर रामभरोसे यादव स्मृति अभा लेदरबॉल टी-20 क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया। वहीं एक सेमीफाइनल मुकाबले में केवायसीए ने क्रिश्चियन एमिनेंट को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से मात देकर अंतिम मुकाबले में जगह बनाई।
चिमनबाग मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में सीसीआई ने अंकित दाणे के 45, धर्मेश पटेल के 43 और मिहिर हिरवानी के 34 रनों की बदौलत 20 ओवर में 184 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में निर्मल कंस्ट्रक्शन ने 19.4 ओवर में 7 विकेट पर 185 रन बनाकर मैच जीत लिया। दूसरे सेमीफाइनल में क्रिश्चियन एमिनेंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन बनाए। शुभम गुंजाल ने 40, अमन जैन ने 24, प्रथमेश ने 21 तथा चंचल राठौर ने 17 रन बनाए। ऋषभ चौबे ने व कपिल यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए। जवाबी पारी खेलते हुए में केवायसीए ने 17.2 ओवर में ही 5 विकेट पर 138 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। पंकज धुलधोए ने 30, ऋषभ चौबे ने 30, अभिषेक भंडारी ने नाबाद 22 तथा ऋषभ चौहान ने 21 रन बनाए। क्रिश्चियन एमिनेंट की ओर से गौरव लोधी ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच राहुल बाथम आैर ऋषभ चौबे को गजानंद गावड़े आैर अमित मैलाने ने पुरस्कृत किया।