इंदौर | इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन द्वारा रूसी पुनेगर स्मृति जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा 23 मई से नेहरू स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में खेली जाएगी। स्पर्धा में 13, 15, 17 आैर 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच एकल मुकाबले खेले जाएंगे। स्पर्धा के आधार पर इंदौर टीम को चयन किया जाएगा, जो आगामी राज्य स्पर्धा में भाग लेगी। इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टियां 21 मई तक आरपी सिंह नैयर, रूबी नैयर आैर धर्मेश यशलहा को दे सकते हैं।