पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एशियन गोल्ड मेडलिस्ट नवजोत ने पाइंट के आधार पर हुचुक को पराजित किया

एशियन गोल्ड मेडलिस्ट नवजोत ने पाइंट के आधार पर हुचुक को पराजित किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनस्तीया हुचुक से पाइंट हासिल करतीं नवजोत कौर।

इंदौर | एशियन गोल्ड मेडलिस्ट नवजोत काैर ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए महादंगल की मुख्य महिला कुश्ती में विजेता होने का गौरव हासिल किया। सुपर कॉरिडोर पर आयोजित इस दंगल के भव्य आयोजन में नवजोत ने कौर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी रशिया की अंतरराष्ट्रीय पहलवान अनस्तीया हुचुक को पाइंट के आधार पर 4-2 से पराजित किया।

लगभग 30 हजार दर्शकों की उपस्थिति में दोनों पहलवानों के बीच काफी कांटे का मुकाबला देखने को मिला। महिला पहलवानों ने आक्रामक शुरुआत की आैर लगातार एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश की। हालांकि काफी समय बाद जब दोनों पहलवानों के बीच निर्णय नहीं निकला तो पंच कमेटी ने अंक के आधार पर विजेता चुनने का फैसला किया। कमेटी ने दोनों पहलवानों को 6 मिनट का समय दिया, जिसमें नवजोत ने 4-2 से जीत दर्ज की। मुकाबलों के दौरान अभिनेता धर्मेंद्र ने पहलवानों आैर दर्शकों की हौसलाअफजाई की।

अन्य मुकाबलों में शुभम पुरी ने अंश सोनी को, अंकुर वाजपेयी ने अमन वरकिया को, राम चौहान ने विजय बाथम को, रेंचो पहलवान ने अभिषेक यादव को, नितिन तेलानलिया ने केजस यादव को, जोगेस केलोनिया ने प्रदुम्य यादव को, दिनेश तांबे ने कुलदीप मंडलोई को, तरुण यादव ने सन्नी जाधव को, भीम जाट ने विजय घावरी को तथा सूरज चौहान ने लोकपाल पहलवान को पराजित किया। महिलाओं में उज्जैन की प्रियांशी राठौर ने भूमिका नायक को चित किया। शहर व प्रदेश के सबसे बड़े इस आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह मिल गई।

महादंगल में हुए कई रोचक मुकाबले, धर्मेंद्र ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला

पहलवानों का उत्साह बढ़ाने अभिनेता धर्मेंद्र भी आए।

खबरें और भी हैं...