इंदौर | भारती नाथ इलेवन आैर निरंजन आनंद इलेवन ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए लक्ष्मणसिंह गौड़ ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। दशहरा मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में निरंजन आनंद इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अर्पित शर्मा के 57 रनों की बदौलत 10 ओवर में 135 रन बनाए। जवाब में अभिनव गुप्त इलेवन की टीम 98 रन पर ढेर हो गई। दूसरे सेमीफाइनल में भारती नाथ इलेवन ने माधवराव बल्लाल पेशवा इलेवन को 6 विकेट से पराजित किया।