इंदौर | सुनितेश शर्मा (63) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत एनडीपीएस ने क्रिश्चियन एमिनेंट को 7 विकेट से पराजित कर नमन कोठारी अंडर-12 क्रिकेट स्पर्धा सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्रिश्चियन एमिनेंट ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 128 रन का छोटा स्कोर बनाया। संस्कार ने सर्वाधिक 35 आैर आयुष ने 18 रन बनाए। आदित्य भंडारी ने 2 विकेट हासिल किए। जवाब में एनडीपीएस ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 134 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। सुनितेष ने 63 रनों की पारी में 10 चौके आैर 1 छक्का लगाया। उन्नत जैन ने 20 रन बनाए। अंश भदौरिया ने 2 विकेट हासिल किए।