इंदौर | खंडवा रोड पर स्थित शराब दुकान को लेकर रहवासियों का विरोध जारी है। रविवार को शराब कारोबारियों द्वारा खंडवा नाका पर राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास खाली मैदान में दुकान स्थानांतरित करने का बोर्ड लगाते ही रहवासी फिर मैदान में उतर आए। उन्होंने कहा कि जहां ये दुकान जहां खुलनी है वहां से कुछ ही दूरी पर क्वींस कॉलेज स्कूल, इंपीरियल स्कूल, दिगंबर स्कूल और एक गर्ल्स हॉस्टल व कॉलोनी है। संघर्ष समिति के समन्वयक आलोक राठौर ने बताया कि रविवार को सभी रहवासी एकजुट होकर सड़क पर आए और सदबुद्धि यज्ञ करवाया।