पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो शादियों का राज़ खुला और पैदा हुआ शुद्ध सहज हास्य

दो शादियों का राज़ खुला और पैदा हुआ शुद्ध-सहज हास्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आय लव यू टू... To नहीं... Two... टाइटल से ही शुरू होता है हास्य का सिलसिला। एक शख्स और दो बीवियां। इसी के इर्द-गिर्द घूमती है कहानी इस नाटक की। दर्शकों के लिए अपने पसंदीदा टीवी एक्टर्स को मंच पर रूबरू एक्ट करते देखना रोमांचक अनुभव था। शायद उनके फैंस ही थे जो कमज़ोर पंचेस पर भी तालियां बजा रहे थे। रविवार शाम संस्था मैलोडी फ्यूजन द्वारा लाभ मंडपम में इस कॉमेडी प्ले का मंचन कराया गया। मुख्य किरदारों में बालिका वधु में आनंदी का किरदार निभा चुकीं तोरल रासपुत्र, नैतिक के किरदार से फेमस हुए एक्टर करण मेहरा और गुलफाम कली का किरदार निभा रही फाल्गुनी राजानी थीं।

नाटक की कहानी इतनी है कि किशन नाम का एक शख्स अपनी पहली बीवी के होते हुए चोरी-छिपे दूसरी शादी कर लेता है। मीरा सीधी-सादी सी है और दूसरी बीवी मारिया ग्लैमरस और चंचल। इस एक झूठ को छिपाने के लिए किशन कई झूठ बोलता है, गफलत में पड़ता है और इसी तरह पैदा होता है परिस्थितिजन्य हास्य।

सिटी रिपोर्टर | इंदौर

खबरें और भी हैं...