पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक टेस्ट जो बता देगा उम्रभर क्या खाना है, क्या नहीं

एक टेस्ट जो बता देगा उम्रभर क्या खाना है, क्या नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवन की शुरुआत में ही यदि सलायवरी टेस्ट कर लिया जाए तो लोग ताउम्र हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचे रह सकेंगे। इस टेस्ट के जरिए डीएनए (जेनेटिक्स) की जांच होगी। इसी से यह निर्धारित किया जाना आसान हो सकेगा कि क्या खाना है और किस चीज से परहेज रखना है। इससे कैंसर और दूसरी अन्य गंभीर बीमारियों से दूर रहा जा सकेगा। शहर के जे.सी वेंचर्स ने इस दिशा में काम कर दिखाया है।

आसान भाषा में मिल सकेगी जानकारियां

कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर जीतेंद्र चौधरी बताते हैं कि सलायवरी टेस्ट बेहद सिंपल तरीके से किया जा सकता है। इसके लिए मोबाइल फोन पर जे.सी जेनेटिक्स एप डाउनलोड करना होगा। कंपनी के नुमाइंदे सलायवा का सेंपल लेंगे। मोबाइल एप पर सलायवरी किट के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही प्रोसेस शुरू हो जाएगी। सेंपल लैब में पहुंचने से लेकर उसकी आसान भाषा में रिपोर्ट तक की सारी जानकारी मोबाइल फोन पर दी जाएगी। सारी प्रक्रिया में 21 दिन का समय लगेगा। इसी टेस्ट के सहारे स्किन टेस्ट भी किया जा सकेगा। वर्तमान में होने वाली एलर्जी टेस्ट की प्रक्रिया काफी तकलीफदेह है। सलायवरी टेस्ट इसे भी आराम से कर सकेगा।

शहर की कंपनी जे.सी. वेंचर्स लाई जेनेटिक्स एप, जिसके जरिए हेल्थ हॉरोस्कोप तैयार की जा सकती है

जेसी वेंचर्स के ओनर जितेंद्र चौधरी

दिया जाएगा रोजगार

जेसी वेंचर्स के सीईओ नवीन चौधरी के मुताबिक देश में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। वेंचर्स ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कंपनी ने फेयरकनेक्ट्स ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है। यहां एनजीओ, स्टार्टअप आइडिया और इन्वेस्टर्स के सीकर्स और प्रोवाइडर्स को मिलाया जाएगा। वेंचर्स इसके जरिए 2000 से अधिक नियुक्तियां करेगा।

ए2जेड सेल डिजिटल प्लेटफॉर्म

युवाओं को ई-कॉमर्स बिजनेस ऑनर बनाने के लिए ए2जेड सेल डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है। इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करवाकर कन्ज्यूमर से सीधे संपर्क करना आसान होगा। ड्रॉप शिपमेंट मॉडल पर यह प्लेटफॉर्म थर्डपार्टी प्रोडक्ट्स को व्यक्ति की पर्सनल वेबसाइट द्वारा खरीदार तक पहुंचाने का काम करेगा। खरीदार आधार इनबेल्ड पेमेंट सर्विस के जरिए भुगतान कर सकेंगे। इसी तरह जे.सी पे के माध्यम से मनी ट्रांसफर व बैंकिंग इंश्योरेंस की सुविधाओं का लाभ भी उठाया जा सकेगा।

क्या है इसकी प्रक्रिया

जे.सी. जेनेटिक्स किफायती जेनेटिक टेस्टिंग प्रक्रिया है, जिसमें लार के ज़रिए डीएनए का परीक्षण किया जाता है। ये प्रक्रिया दर्दरहित है। आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों ने ये सिद्ध किया है कि अानुवांशिक तौर पर जीन्स के ज़रिए हमें चेहरे की बनावट के अलावा भी बहुत कुछ मिलता है। जे.सी. जेनेटिक्स द्वारा हम जीन्स के परिक्षण से शरीर के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारें में जान सकते हैं जैसे- शरीर में हुई बीमारियां, दवाओं की शरीर पर होने वाली प्रतिक्रियाएं, पूर्वजों से मिले चेहरे व अन्य फीचर्स आदि। इसके साथ इससे मिलता है बेहतर डाइट, स्टेमिना, स्किन प्रोटेक्शन आदि के लिए सही मार्गदर्शन।

खबरें और भी हैं...