तीन दिनी बाल नाट्य महोत्सव 8 जून से माई मंगेशकर सभागृह में होगा। 10 जून तक चलने वाले इस समारोह में 500 बाल कलाकार 30 हिंदी-मराठी नाटकों का मंचन करेंगे। 100 से ज्यादा बाल कलाकार बैक स्टेज की तैयारी करेंगे। यह पहली बार है जब मुंबई की नाट्य संस्था के अलावा उज्जैन और महू की नाट्य संस्थाएं भी नाटक प्रस्तुत करेंगी। मूक-बधिर बाल कलाकार भी पहली बार प्रस्तुति देंगे। मुक्त संवाद के इस महोत्सव के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाटकों की रिहर्सल कराई जा रही है।
शूटिंग-शूटिंग से शुभारंभ, भरारी से समापन
इसका शुभारम्भ 8 जून को ख्यात लेखक आनंद म्हस्वेकर लिखित बाल नाटक “शूटिंग-शूटिंग” के मंचन से होगा। इसे मुंबई की संस्था श्री कला संस्थान के बाल कलाकारों प्रस्तुत करेंगे। 10 जून को समापन पर मुंबई की संस्था नाट्यशाला के 25 से भी अधिक मूक-बधिर कलाकार “भरारी” नाटक खेलेंगे। हिंदी और मराठी के वरिष्ठ रंगकर्मियों सम्मान भी किया जाएगा।