इंदौर | 14वीं राष्ट्रीय युवा संसद का मंचन यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में 24 मई को होगा। इस यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स सुबह 11 बजे से मंचित करेंगे। इस बार संसद के मंचन में एक देश एक चुनाव विधेयक विषय पर बहस होगा, सामयिक मुद्दों पर प्रश्नकाल होगा और देश की कृषि नीति, स्वच्छता अभियान, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, विदेश नीति, रक्षा नीति पर भी होगी। इसके अलावा खाद्य और आपूर्ति और ई-टॉयलेट्स प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इसका लेखन और निर्देशन डॉ. संजय जैन ने किया है और प्रस्तुति के संयोजक डॉ. प्रकाश गढ़वाल हैं। इस बार डीएवीवी ने ग्रुप लेवल में इस चुनिंदा विश्वविद्यालयों की राष्ट्रीय स्पर्धा में स्थान बनाया है। इसके मंचन में सांसद नंदकुमार सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे। इसे दिल्ली के पर्यवेक्षकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।