पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्मदा के पानी की बर्बादी का हिसाब रखेगा नगर निगम

नर्मदा के पानी की बर्बादी का हिसाब रखेगा नगर निगम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर डीबी स्टार

जलूद से इंदौर तक नर्मदा का पानी लाने और बांटने में रोज होने वाली 123 एमएलडी पानी बर्बाद हो जाता है। यह बर्बादी कम करने के लिए नगर निगम अमृत योजना के तहत काम करेगा। इसमें सबसे पहले पांच किमी की पाइप लाइन बदली जाएगी।

बड़गोंदा, छापरिया, बिलाली पहाड़ी, गौंड कुआं, मेडीकैप्स कॉलेज और महू के बीपी टैंक, मोहन टॉकीज सहित राऊ की सर्विस रोड पर लाइन बदलने का काम होगा। यहां कुछ सालों से ज्यादा लीकेज हो रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर सौ फ्लो मीटर लगाए जाएंगे। मीटर फीडर मेन यानी टंकी भरने वाली लाइन और डायरेक्टर सप्लाई वाली लाइन में लगाए जाएंगे। यह मीटर 200 एमएम से 1600 एमएम डायमीटर वाली लाइन में लगाए जाएंगे। डायमीटर के हिसाब से मीटर की कीमत डेढ़ से सोलह लाख रुपए तक है। इसके अलावा पानी की बर्बादी कम करने के लिए 22 नई टंकी बनाने की योजना भी है। यह सभी काम होने के बाद नर्मदा के पानी की बर्बादी करीब 15 फीसदी कम हो जाएगी।

शेष पेज 2 पर

खबरें और भी हैं...