पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक निधि के बोरिंग पर कर रखा है नगर निगम ने कब्जा

विधायक निधि के बोरिंग पर कर रखा है नगर निगम ने कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर डीबी स्टार

जब विधायक और सासंद निधि से बोरिंग कराए जाते हैं तब अनुमति में यह शर्त रखी जाती है कि बिजली कनेक्शन रहवासी संघ के नाम पर ही लिए जाएंगे। यानी यह बोरिंग रहवासी संघ की संपत्ति होंगे।

ऐसा इसलिए किया गया, ताकि कोई भी व्यक्ति बोरिंग के पानी का दुरुपयोग न कर सके। अधिकारियों की मानें तो लोगों की जरूरत के मुताबिक जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर पीडब्ल्यूडी की ईएंडएम (इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस) शाखा द्वारा बोरिंग कराए जाते हैं। कलेक्टर इसकी सशर्त अनुमति देते हैं। 19 वें नंबर की शर्त में रहवासी संघ का उल्लेख किया गया है। पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदारों के माध्यम से बोरिंग तो करा दिए, लेकिन बिजली कनेक्शन के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह निकला की पार्षदों के माध्यम से नगर निगम ने बिजली विभाग से कनेक्शन लिया। इस तरह यह बोरिंग नगर निगम की संपत्ति बन गए। शेष पेज 2 पर

विधायक व सांसद निधि से कराए गए बोरिंग पर नगर निगम ने कब्जा जमा रखा है। पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के कारण यह बोरिंग आज तक रहवासी संघ के नहीं हो सके। हालात यह है कि इन बोरिंगों पर बाहुबलियों और रसूखदारों ने भी कब्जा कर रखा है। बिजली का बिल नगर निगम भर रहा है और पानी बेेच रहे हैं बाहुबलियों के प्रतिनिधि। पूर्व महापौर की आपत्ति के बाद भी हालात जस के तस हैं।

DB Star

Exclusive

अनुमति की शर्त में निगम का नाम भी जुड़वा देंगे

 विधायक और सांसद निधि के बोरिंग कराने की अनुमति में रहवासी संघों के नाम बिजली कनेक्शन लेने की शर्त होती है। हालांकि सभी बोरिंग के कनेक्शन पार्षदों के माध्यम से निगम के नाम पर लिए गए हैं। हम इस शर्त में रहवासी संघों के साथ नगर निगम का नाम भी जुड़वा देंगे। जे पी परिहार, ज्वाइंट डायरेक्टर संभागीय योजना समिति

खबरें और भी हैं...