पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व महापौर ने ली थी आपत्ति, कहा था रहवासी संघों के नाम हो कनेक्शन

पूर्व महापौर ने ली थी आपत्ति, कहा था रहवासी संघों के नाम हो कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर डीबी स्टार

नगर निगम के पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने जिला योजना समिति की बैठक में इस मुद्दे पर आपत्ति उठाई थी। उनका कहना था कि निगम जरूरत के हिसाब से शहरवासियों को पानी मुहैया कराता है। इसके बाद भी विधायक रहवासी संघों के नाम पर बोरिंग करवाते हैं। जब बोरिंग विधायक कराते हैं तो उसका बिजली बिल भी रहवासी संघों को भरना चाहिए। इस आपत्ति के बाद कुछ बोरिंगों के बिजली कनेक्शन नहीं हुए। लोगों ने इन्हें डायरेक्ट कनेक्शन लेकर चलाना शुरू कर दिया। डायरेक्ट चलने वाले बोरिंगों पर बिजली कंपनी ने निगम के नाम वसूली निकाल दी। इसके बाद निगम ने फिर से बिजली कनेक्शन लेना शुरू कर दिया।

अनुमति की शर्त पर ध्यान नहीं दिया

 जिला योजना समिति के निर्देश पर हम विधायक निधि के बोरिंग कराते हैं और संबंधित क्षेत्रों के पार्षद के सुपुर्द कर देते हैं। बाद में पार्षद अपने हिसाब से बोरिंग के लिए निगम के नाम पर बिजली कनेक्शन कराते हैं। अनुमति की शर्तों पर हमने कभी ध्यान नहीं दिया। अगर रहवासी संघों के नाम बिजली कनेक्शन लेने की शर्त है तो हम आगे से ध्यान रखेंगे। पीआर इंदौरे, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी (ईएंडएम)

खबरें और भी हैं...