पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीसी सेठी अस्पताल के लिए एसएनसीयू को मंजूरी अस्पताल की नई बिल्डिंग में रैंप बनाना ही भूले

पीसी सेठी अस्पताल के लिए एसएनसीयू को मंजूरी अस्पताल की नई बिल्डिंग में रैंप बनाना ही भूले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीसी सेठी अस्पताल में सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) को मंजूरी मिल चुकी है। राज्य शासन ने इसके लिए बजट भी जारी कर दिया है। शुक्रवार को अस्पतालों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे नेशनल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर एस. विश्वनाथन ने इसकी जानकारी दी। दोपहर में उन्होंने पीसी सेठी अस्पताल सहित कुछ शहरी और ग्रामीण अस्पतालों का निरीक्षण किया।

करीब 10 करोड़ की लागत से नई बिल्डिंग बनाई जा रही है। प्रभारी डॉ. माधव हसानी ने प्लानिंग के बारे में बताया। भोपाल से आए अधिकारी शाम को यहां पहुंचे थे। डॉक्टरों ने पार्किंग और रैंप की समस्या के बारे में बताया, तब वे भी चौंक गए कि इमरजेंसी में रैंप जरूरी है। यह कैसे भूल गए। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि यहां रैंप बनाया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां महीने में 30 से 40 प्रसूति कराई जा रही है। किस प्रकार की सुविधाएं चल रही हैं।

एसएनसीयू की उपयोगिता पर उठे सवाल
एनआरएचएम की मदद से एमवायएच में एसएनसीयू संचालित किया जा रहा है। चाचा नेहरू अस्पताल में भी यह सुविधा है। एमटीएच महिला अस्पताल में भी एसएनसीयू का प्रावधान है। ऐसे में यह सवाल उठा कि फिर पीसी सेठी अस्पताल में इसकी उपयोगिता कितनी रहेगी? इस पर डॉक्टरों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाएं चला रहा है, जबकि जिला अस्पताल में यह सुविधा नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के भी अस्पताल में यह मिलना चाहिए। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन काउंटर केे लिए जगह नहीं होने पर भी चर्चा की गई।

खबरें और भी हैं...