- Hindi News
- National
- दुकान में घुसे महिला पुरुष ने बातों में उलझाकर चुराया ज्वेलरी का बॉक्स, सीसीटीवी में हुए कैद
दुकान में घुसे महिला-पुरुष ने बातों में उलझाकर चुराया ज्वेलरी का बॉक्स, सीसीटीवी में हुए कैद
खजराना थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके साथी ने ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान में जेवर खरीदने के बहाने घुसे और दुकान में मौजूद युवक-युवती को महिला ने बातों में उलझाया। इसी दौरान उसके साथ आए बदमाश ने काउंटर के ड्रॉर में रखा ज्वेलरी का बॉक्स चुरा लिया। फिर महिला ने उसे साड़ी में छिपाया और चले गए। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
खजराना टीआई कमलेश शर्मा के मुताबिक घटना शुक्रवार को श्रीराम नगर में हुई। यहां मानसी ज्वेलर्स के नाम से रमेश कुमार पिता राम आसरे (सोनी) की एक ज्वेलरी शॉप है। इस शाप में दोपहर को एक अधेड़ महिला और पुरुष जेवर खरीदने के बहाने आए थे। काफी देर जेवर देखने के बाद महिला ने दुकान संचालक युवक-युवती को बातों में उलझाया और ज्वेलरी बॉक्स चुरा लिया। ज्वेलरी बॉक्स में लाखों की सोने-चांदी की ज्वेलरी होना बताई गई है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला दुकानदार को बातों में उलझाए है, वहीं उसका साथी ड्रॉर में से बॉक्स निकालते नजर आ रहा है।
भास्कर संवाददाता | इंदौर
खजराना थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके साथी ने ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान में जेवर खरीदने के बहाने घुसे और दुकान में मौजूद युवक-युवती को महिला ने बातों में उलझाया। इसी दौरान उसके साथ आए बदमाश ने काउंटर के ड्रॉर में रखा ज्वेलरी का बॉक्स चुरा लिया। फिर महिला ने उसे साड़ी में छिपाया और चले गए। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
खजराना टीआई कमलेश शर्मा के मुताबिक घटना शुक्रवार को श्रीराम नगर में हुई। यहां मानसी ज्वेलर्स के नाम से रमेश कुमार पिता राम आसरे (सोनी) की एक ज्वेलरी शॉप है। इस शाप में दोपहर को एक अधेड़ महिला और पुरुष जेवर खरीदने के बहाने आए थे। काफी देर जेवर देखने के बाद महिला ने दुकान संचालक युवक-युवती को बातों में उलझाया और ज्वेलरी बॉक्स चुरा लिया। ज्वेलरी बॉक्स में लाखों की सोने-चांदी की ज्वेलरी होना बताई गई है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
कारों से बैग उड़ाने वाले का दो दिन का मिला रिमांड
इंदौर| कारों से बैग उड़ाने वाली गैंग के सदस्य को पंढरीनाथ पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस को उसका दो दिन का रिमांड मिला है। आरोपी से अभी चोरी का माल बरामद नहीं हुआ है। भाषा की परेशानी के चलते पुलिस को भी दिक्कत आ रही है। पंढरीनाथ थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने बताया पुलिस ने आनंदराज (26) निवासी ग्राम राजमनी नगर, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु को गिरफ्तार किया था। उसके दो साथी कुंदन और कार्तिक की तलाश जारी है। आनंदराज से पता चला था कि वे लोग तमिलनाडु से ट्रेन में इंदौर आते थे और बैग चोरी करते थे। उसने पिता से वारदातें करना सीखा था। पुलिस उससे जानकारी निकाल रही है।