पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागवत कथा 17 से, पांच किमी के कलश यात्रा मार्ग पर बिछेगा कार्पेट

भागवत कथा 17 से, पांच किमी के कलश यात्रा मार्ग पर बिछेगा कार्पेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र क्र.1 के बाणेश्वर कुंड पर भागवत कथा 17 अप्रैल से शुरू होगी। इससे पूर्व सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकलेगी जो बाणेश्वर कुंड से शुरू होकर मरीमाता चौराहा, महेश गार्ड लाइन, वृंदावन कॉलोनी होते हुए वापस कथा स्थल पहुंचेगी। गरमी को देखते हुए कलश यात्रा मार्ग पर कार्पेट और फूलों की पंखुड़ियां बिछाई जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं के पैर न जलें। इसके अलावा कथा स्थल पर बुजुर्गों को बैठने में सुविधा हो, इसके लिए स्टेडियम समान बैठक व्यवस्था की जाएगी।

आयोजक संजय शुक्ला ने बताया कथा वाचन करने राजस्थान के नारायण सेवा संस्थान से जुड़ीं जया किशोरी अाएंगी। वे इंदौर पहली बार किसी धार्मिक आयोजन के लिए आ रही हैं। पांच किलाेमीटर के कलश यात्रा मार्ग में 5 से 7 क्विंटल गुलाब, गेंदा और मोगरा आदि के फूलों का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर निमंत्रण दिया गया है। कथा के लिए एक लाख स्क्वेयर फीट का पंडाल बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...