पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी समारोह से ढाई साल की बच्ची खेल खेल में दूर जाकर रास्ता भटक गई, 1 घंटे में खोजा

शादी समारोह से ढाई साल की बच्ची खेल-खेल में दूर जाकर रास्ता भटक गई, 1 घंटे में खोजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए एक दंपती की ढाई साल की बच्ची खेल-खेल में शादी समारोह स्थल से बाहर निकलकर रास्ता भटक गई। जब बच्ची नजर नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए। सभी रिश्तेदार उसकी खोज में लग गए, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने एक घंटे में बच्ची को खोज निकाला।

बच्ची को वापस पाकर माता-पिता की आंखों से आंसू झलक गए। घटना द्वारकापुरी इलाके की है। यहां रतलाम से मनीष पाल प|ी व ढाई साल की बच्ची तन्वी के साथ रिश्तेदार रमेश पाल के यहां शादी समारोह में आए थे। इसी दौरान छोटे बच्चों ने तन्वी को खेलने का बोलकर मां की गोद से नीचे उतारा और अपने साथ ले गए। खेलते-खेलते विवाह स्थल से बाहर निकल गई और रास्ता भटक गई। काफी देर तक जब बच्ची नहीं दिखी तो माता-पिता परेशान हो गए। कई जगह तलाशा, लेकिन नहीं मिली तो डायल-100 पर सूचना दी। इस पर हेड कांस्टेबल प्रकाश पंवार और पायलेट संजय राठौर मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथ पूरे मोहल्ले के लोगों ने बच्ची की गली-गली में तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की 60 फीट रोड पर एक बंद दुकान के पास एक बच्ची रो रही है। टीम मौके पर पहुंची तो वह तन्वी ही थी। एक घंटे बाद बेटी को पाते ही मात-पिता ने उसे सीने से लगा लिया और उनके आंसू छलक पड़े।

मां के साथ ढाई साल की बच्ची।

खबरें और भी हैं...