- Hindi News
- National
- किसान सम्मेलन के लिए परिवहन विभाग ने 300 बसें कब्जे में ली, आज यात्री होंगे परेशान
किसान सम्मेलन के लिए परिवहन विभाग ने 300 बसें कब्जे में ली, आज यात्री होंगे परेशान
शाजापुर में होने वाले किसान सम्मेलन के लिए रविवार को इंदौर से अलग-अलग मार्गों पर चलने वाली 300 बसें परिवहन विभाग ने अधिग्रहित की। इस वजह से कई मार्गों पर कम बसें चलने से तेज गर्मी में यात्री परेशान होते रहे। यही स्थिति सोमवार को भी रहेगी।
शाजापुर में सोमवार को किसान सम्मेलन है। इसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। बड़ी संख्या में इंदौर और उज्जैन संभाग के किसान भी शामिल होंगे। इसके लिए शासन के आदेश पर इंदौर से 300 बसों का अधिग्रहण किया गया। ये बसें इंदौर से महू, उज्जैन, देवास, धार, मक्सी, बड़वानी, धामनोद, झाबुआ, आलीराजपुर सहित अन्य मार्गों पर संचालित होती हैं। इसके चलते इन मार्गों पर सफर करने वाले यात्री तेज गर्मी में परेशान होते रहे। सोमवार को भी बसें नहीं मिलने से परेशानी होगी, क्योंकि कार्यक्रम के बाद रात तक ये बसें इंदौर लौटेंगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है हर मार्ग से थोड़ी-थोड़ी बसें ली गई है ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। शादी-ब्याह का सीजन होने से यात्री बसों पर ही निर्भर हैं।