‘स्कूल चलें हम’ का पहला चरण 30 अप्रैल तक, बंटेंगी साइकिलें
इंदौर | स्कूल चलें हम अभियान 2018-19 का पहला चरण 30 अप्रैल तक चलेगा। पहले चरण में 7 से 13 अप्रैल तक प्रत्येक शाला में पालक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें वालंटियर्स एवं उपहार देने वालों को भी आमंत्रित किया गया था। 15 अप्रैल तक पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिल बांटी गईं। कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को आनंददायी वातावरण में दक्षता उन्नयन हेतु जॉयफुल लर्निंग के माध्यम से गतिविधियां कराई गईं। शाला से बाहर बच्चों का सर्वे कार्य किया जाना एवं ऐसे बच्चों का शाला में प्रवेश सुनिश्चित करना, घर-घर सर्वे कार्य 20 से 30 अप्रैल के मध्य किया जाएगा। इन गतिविधियों की मॉनीटरिंग राज्य स्तर, जिला स्तर, विकासखंड के अधिकारियों द्वारा की जाएगी।