श्रीनगर में घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार
श्रीनगर क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक 20 वर्षीय छात्रा के मोबाइल पर शनिवार देर रात किसी का कॉल आया, पर कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उसके घर का दरवाजा किसी ने खटखटाया। दरवाजा खोलते ही दो युवक उसके फ्लैट में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती का प्रयास करने लगे। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए तो बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
एमआईजी टीआई विजय सिसौदिया ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने रवींद्र पिता रमनलाल बाथम निवासी ग्वालियर और मोनू उर्फ सोनू उर्फ मामा के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।