लाल बाग में मेला देखने गई महिला को पार्किंग में कार ने मारी टक्कर, घायल
इंदौर| साहू नगर निवासी आरती पति सुनील स्वामी परिवार के साथ शनिवार को लाल बाग में लगा मेला देखने गई थी। इस दौरान वह बच्चों के साथ गेट के पास पार्किंग में खड़ी थी, तभी कार क्रमांक एमपी09 सीएन3608 के चालक ने आरती को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। टक्कर के बाद कार चालक वहां से भागने लगा और एक बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। लोगों ने घेरा तो वह कार छोड़कर भाग गया। महिला की शिकायत पर अन्नपूर्णा पुलिस ने कार को जब्त कर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।