पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे स्टेशन की दीवारों को रंगीन करने के लिए नहीं मिल रहा कोई भी स्पॉन्सर

रेलवे स्टेशन की दीवारों को रंगीन करने के लिए नहीं मिल रहा कोई भी स्पॉन्सर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| केंद्र सरकार की सतरंगी भारत योजना के तहत इंदौर रेलवे स्टेशन की दीवारें रंगीन की जानी हैं, लेकिन डेढ़ साल प्रयास के बाद भी यहां कोई स्पॉन्सर नहीं मिला है। रतलाम मंडल द्वारा स्टेशनों को रंगीन किए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में रतलाम रेलवे स्टेशन की दीवारों पर पातालपानी का झरना बनाया जा रहा है। इसके अलावा नीमच रेलवे स्टेशन को सीआरपीएफ और मंदसौर को एक सीमेंट कंपनी द्वारा स्पॉन्सर किया गया है। हालांकि इंदौर के लिए भी रतलाम मंडल डेढ़ साल से स्पॉन्सर तलाश रहा है, लेकिन अभी तक कोई नाम सामने नहीं आ पाया है। इस काम के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण से भी चर्चा की गई है, लेकिन वहां से भी अभी तक कोई ठोस जवाब रेलवे को नहीं मिल पाया है।

खबरें और भी हैं...