पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अग्रवाल और ब्राह्मण समाज के आठ जोड़ों का सामूहिक विवाह, लिया स्वच्छता का संकल्प

अग्रवाल और ब्राह्मण समाज के आठ जोड़ों का सामूहिक विवाह, लिया स्वच्छता का संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बायपास स्थित अग्रसेन मांगलिक भवन पर रविवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें छह अग्रवाल समाज और दो ब्राह्मण समाज के जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों ने सात फेरे लिए। इस मौके पर सभी जोड़ों और हजारों समाजबंधुओं को दहेज नहीं लेने देने, विवाह में फिजूलखर्ची न करने, स्वच्छता और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलवाई गई।

श्री अग्रवाल सभा शाम को इस्कॉन मंदिर से चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में घोड़ी पर दूल्हे तथा बग्घियों में दुल्हन सवार थीं। बारात आयोजन स्थल तक पहुंची और यहां सभी दूल्हों ने एक साथ तोरण मारे। बाद में विवाह की रस्म हुई। समारोह में मुख्य अतिथि संत भय्यू महाराज और पत्रकार राजेश चेलावत थे।

अग्रवाल समाज के सामूहिक विवाह के चल समारोह में नृत्य करती युवतियां।

बारातियों के लिए बनाए 21 व्यंजन

इससे पहले सुबह गणेश पूजन के साथ उत्सव का शुभारंभ हुआ। हरदा, इटारसी, नेमावर, देवास, ओंकारेश्वर एवं इंदौर सहित विभिन्न शहरों से आए वर-वधू पक्ष के मेहमानों ने पूरे उल्लास के साथ परंपरागत रस्मों का पालन किया। समारोह के दौरान बारातियों के लिए 21 व्यंजन बनाए गए थे। साथ ही डिस्पोजल प्रतिबंधित था। सभा के अध्यक्ष मोहन गर्ग, समन्वयक राजेश कुंजीलाल गोयल, विजय गोयल ने बताया समारोह में समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, अरविंद बागड़ी, राजेश बंसल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...