सुदामा नगर गुरुद्वारे में सजा विशेष दीवान, संगत ने टेका मत्था
इंदौर| श्री गुरु अंगददेव और श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व पर सुदामा नगर गुरुद्वारे में तीन दिनी कीर्तन समागम के दूसरे दिन शबद गायन हुआ। बड़ी संख्या में संगत ने विशेष दीवान के समक्ष मत्था टेका। सुबह का दीवान 9 से दोपहर 12.45 तक तथा शाम का दीवान 6.45 बजे सजा। इस दौरान जसबीरसिंह (लुधियाना) ने कहा वह भाग्य वाला समय होता है, जब मनुष्य परमात्मा को याद करता है। गुरुसिंघ सभा के प्रधान मंजीतसिंह भाटिया और महासचिव जसबीरसिंह गांधी ने बताया तीन दिनी दीवान का समापन सोमवार को होगा। इस दिन सुबह दीवान सजेगा। दोपहर 2 बजे अरदास, हुकमनामा के बाद दीवान का समापन होगा। गुरु का अटूट लंगर भी बरसेगा।