भावसार समाज के 600 प्रत्याशियों ने बताया कैसा हो उनका जीवनसाथी
मंच से परिचय देतीं भावसार क्षत्रिय समाज की युवतियां।
भास्कर संवाददाता | इंदौर
भावसार क्षत्रिय समाज का अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को ग्राम कुमेड़ी स्थित हिंगलाज धाम में हुआ। इसमें 600 से ज्यादा युवक-युवती बारी-बारी से मंच पर आए और परिचय दिया। अपना नाम, उम्र, शैक्षणिक व अन्य योग्यता बताई। कैसा जीवसाथी हो यह पसंद बताई। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजन आपस में मिले और रिश्ते की बात बढ़ाई। दिनभर चले सम्मेलन में 12 रिश्ते तय हुए।
सम्मेलन का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हुआ। समाज के अध्यक्ष चंद्रकांत मंडवाले ने बताया श्रेष्ठ परिचय देने वाले 6 प्रत्याशियों को सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि कर्नाटक के प्रांत अध्यक्ष सुधीर नवले थे। समारोह के दौरान मां हिंगलाज की महाआरती की गई। कार्यक्रम के दौरान नेत्र जांच शिविर का आयोजन भी किया गया।