पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में 10 रिश्ते तय, 40 से ज्यादा की बात चली

सर्वब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में 10 रिश्ते तय, 40 से ज्यादा की बात चली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सम्मेलन के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।

भास्कर संवाददाता | इंदौर

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा रविवार को सर्वब्राह्मण समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन शंभु सत्संग भवन, पंचकुइया में किया गया। इस दौरान आए युवक-युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया। सम्मेलन में 10 रिश्ते तय हुए तथा 40 से ज्यादा की बात चली। वहीं समाज की 12 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

सुबह मंत्रोच्चार के साथ सम्मेलन की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि तकनीकी और स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी थे। विशेष अतिथि विधायक रमेश मेंदोला, पं. सत्यनारायण सत्तन, पं. दीपेश व्यास, लक्ष्मणदास महाराज थे। स्वागत पाटन वाले गुरुजी, नीरज शर्मा, पंकज शर्मा, घनश्याम जोशी, प्रदीप मंडलोई आदि ने किया। इसके बाद समाज की प्रतिभाओं व वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। परिचय सम्मेलन में युवक-युवतियों ने मंच से परिचय दिया।

खबरें और भी हैं...