दूसरों को नसीहत देने से पहले खुद उस पर करें अमल : मौलाना रजा
हम दूसरों को सुधरने की नसीहत तो देते हैं, लेकिन खुद अच्छी बातों पर अमल नहीं करते। जगह-जगह बड़े-बड़े मजहबी जलसे और तकरीर के आयोजन हो रहे हैं, लेकिन तकरीर का असर इसलिए खत्म होता जा रहा है कि वो खुद अवाम के सामने आदर्श पेश नहीं कर पा रहे हैं।
यह बात बरेली से तशरीफ लाए मौलाना जमाल रजा ने उदापुरा बंबई बाजार में जश्ने शबे मेअराज में कही। अंजुमन रिजवाने मुस्तफा के सचिव इकबाल रजवी ने सभी का इस्तकबाल किया। मुस्लिम समाज ने रातभर इबादत कर पूरी अकीदत के साथ शब-ए-मेअराज मनाई। इस मौके पर 35 बच्चे-बच्चियों को मुकम्मल कुरआन पढ़ने पर पुरस्कार देकर नवाजा गया।