सेवा कार्य कर मनाई डॉ. आंबेडकर की जयंती
इंदौर| बीएसएनएल इंदौर और एससी/एसटी एम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल की जिला शाखा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल (महू) में मनाई। अतिथियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक सुरेशबाबू प्रजापति थे। यह जानकारी जिला सचिव हेमराज वाडिया ने दी।