500 जोड़ों ने गायत्री महायज्ञ में दी आहुतियां
इंदौर/शिप्रा| गायत्री परिवार हरिद्वार के तत्वावधान में बायपास रोड स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर मैदान में चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ तथा प्रज्ञा पुराण कथा का आयाेजन किया जा रहा है। दूसरे दिन रविवार सुबह तथा शाम के सत्रों में करीब 500 जोड़ों ने हवन कुंडों में आहुतियां दीं। वहीं शांतिकुंज हरिद्वार के प्रज्ञा पुराण कथा वाचक मानस मर्मज्ञ पं. श्यामबिहारी दुबे ने कथा का वाचन किया। संगीतमय कथा में महेश राठौर, हेमलाल, अमरनाथ तथा मनोज संगत कर रहे हैं।
गायत्री परिवार कनाड़िया ट्रस्ट एवं आयोजन समिति से जुड़े शंकरलाल शर्मा, सिद्धार्थ सराठे ने बताया सोमवार को सोमवती अमावस्या पर गुरु दीक्षा के साथ अन्य संस्कार होंगे। वहीं शाम को यज्ञ स्थल पर भक्तों द्वारा दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।