पंचकुइया में 108 भागवत पारायण 16 मई से, हुआ भूमिपूजन
इंदौर| पंचकुइया स्थित श्रीराम मंदिर आश्रम में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) में 16 मई से 108 भागवत पारायण शुरू होगा। 13 जून तक चलने वाले आयोजन में श्रीमद भागवत कथा भी की जाएगी। इसके लिए आयोजन स्थल का भूमिपूजन व ध्वजारोहण समारोह महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास महाराज के सान्निध्य में रविवार को हुआ। इस मौके पर महामंडलेश्वर रामगोपालदास, महंत फलाहारी बाबा, पं. सत्यनारायण सत्तन आदि मौजूद थे। लक्ष्मणदास महाराज ने कहा भगवान विष्णु के अधिक मास में धर्म की पताका जरूर फहराएं। प्रतिदिन शंभु सत्संग भवन में 108 विद्वानों द्वारा भागवत का पारायण किया जाएगा। प्रतिदिन भजन, प्रवचन, प्रसादी, गोसेवा, संत सेवा सहित अन्य आयोजन भी होंगे।